अफताब आलम /बलरामपुर/ बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर फोरेस्ट रेंज अंतर्गत ग्राम केनवारी खास में भालू की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई, सुबह खेत में पहुंचे ग्रामीणों ने भालू के शव को देखा तो ग्रामीणों के होंश उड़ गए, गांव में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वनविभाग को दी वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची है.
ग्रामीणों ने सूचना रघुनाथ नगर वनविभाग को दी जिसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा है, भालू के मौत का कारण पता लगाने की कोशिश में जुटा हुआ है.
करीब 3 महिने पहले बलरामपुर में भालू की मौत हुई थी, जिसका कारण खेत में लगा हुआ करंट तार था,. वनविभाग के अनुसार भालू की मौत का कारण करंट लगने से हो सकता है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है पता लगाने की कोशिश में टीम जुटी हुई है.
भालू की मौत कैसे हुई इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है. वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची है जांच करके भालू की मौत का कारण पता लगाने में वन विभाग की टीम जुटी हुई है, भालू के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही भालू की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

