रायपुर वॉच

नया रायपुर 27 गांव के किसानों द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को दिल्ली के किसान नेता ने सम्बोधित कर राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन दिया – जागेश्वर

Share this

रायपुर। नया रायपुर 27 गांव के किसान मंत्रालय नया रायपुर में 8 दिन से लगातार आंदोलन कर रहे हैं।जिसमें लगभग 5 हजारों किसान परिवार माता,बच्चों के साथ आंदोलनरत हैं।आंदोलन को दिल्ली से आये किसान नेता कक्का जी ने राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे के साथ जाकर समर्थन देने से किसानों को बल मिला।सभा में लगभग 10 की संख्या में किसान उपस्थित थे।सभा को दिल्ली से किसान नेता  शिव कुमार शर्मा (कक्का जी),राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,ठा. रामगुलाम सिंह,पूर्व विधायक वीरेन्द्र पांडे,जनकलाल ठाकुर, दाऊ जी.पी.चंद्राकर,रूपन चंद्राकर, जागेश्वर प्रसाद, महेंद्र कौशिक ने सम्बोधित किया। कक्का जी ने अपने उद्बोधन में  राहुल गांधी से नया रायपुर में चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा करने तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की घोषणा पत्र पर अमल करने की बात कही।राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने को किसानों की सरकार कहती है, परन्तु आंदोलन पर चुप्पी साध रखी है। यह कैसी सरकार है कथनी और करनी में अंतर है।आज आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर चला गया जिसका श्रेय नया रायपुर के किसान आंदोलन का नेतृत्वकर्ता किसान नेता रूपन चंद्राकर,कामता प्रसाद रात्रे सहित 27 गांव को जाता है।किसान नेता ठा. रामगुलाम सिंह ने मांग पूरी करके ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही। पाटन विधानसभा ग्राम पहंदा के किसान पंडवानी गायक चेतन देवांगन ने अपनी शैली में पंडवानी गायन कर सभा में शमा बांधा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *