प्रांतीय वॉच

तातापानी मेला के आयोजन पर मंडरा रहा खतरा…कलेक्टर ने दिए संकेत…जोर-शोर से भव्य आयोजन कि चल रही थी तैयारी

Share this

अफताब आलम/बलरामपुर:  जिले में कोविड 19 संक्रमण को रोकने के लिए बलरामपुर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आदेश जारी किया है आदेश में लिखा गया है कि सार्वजनिक समारोह, जूलूस, रैलियां, सभाएं, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेंगे।

भव्य आयोजन कि चल रही थी तैयारी।

धरती के गर्भ से अनवरत निकल रहे गर्मपानी के रहस्यों के लिए देशभर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तातापानी में मकरसंक्रांति त्यौहार पर प्रतिवर्ष लगने वाले भव्य मेला की तैयारियां पूरी जोरों शोरों से चल रही थी कलेक्टर स्वयं मेला के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने तातापानी जा चुके थे, ज्यादातर तैयारियां पूर्ण हो गई थी तातापानी मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक रंग-रोगन साफ सफाई का काम तेजी से चल रहा था.

पिछले वर्ष भी कोरोना की भेंट चढ़ा था तातापानी मेला

पिछले वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन के तरफ से प्रतिवर्ष लगने वाला तातापानी मेला आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी. आस-पास के क्षेत्रों से लाखों लोग मेले के दौरान यहां घूमने आते हैं तातापानी के लिए क्षेत्र के लोगों के मन में गहरी आस्था है

कलेक्टर के आदेश अनुसार धारा 144 लागू हो गया है किसी आयोजन में 200 से अधिक लोगों के उपस्थित होने की संभावना हो तो ऐसी स्थिति में अनुभाग के अनुविभागीय दंडाधिकारी से लिखित पूर्वानुमति अनिवार्य होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *