रायपुर वॉच

भिलाई-चरौदा नगर निगम में कांग्रेस 14 वार्डों में आगे

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है। नतीजों में कांग्रेस का दबदबा कायम है। भिलाई-चरौदा नगर निगम – कांग्रेस 14 वार्डों में आगे, बीजेपी को 2 वार्डों में बढ़त बीरगांव नगर निगम की शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे। कांग्रेस में 15 वार्डो पर आगे। भाजपा 8 वार्डो पर आगे। JCCJ 8 वार्डों पर आगे। निर्दलीय 5 वार्डों पर आगे। बिलासपुर उपचुनाव अपडेट.. दूसरे राउंड के साथ कांग्रेस प्रत्यासी शेख असलम 1444 वोटों से आगे। भाजपा को मिले अब तक केवल 343 वोट

खैरागढ़ नगर पंचायत में भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 9 सीटों पर कब्जा किया है। तो वहीं एक सीट पर टाई हो गया है। कोरिया के शिवपुर चरचा नगर पंचायत में कांग्रेस- 8, बीजेपी-5, निर्दलीय- 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। जामुल नगर पंचायत में BJP-2, CONG-8, निर्दलीय- 2 सीटों पर आगे है। बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस- 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं निर्दलीय-1 सीट पर आगे है। सरायपाली बसना उपचुनाव में वार्ड क्रमांक 9 अम्बेडकर नगर के लिए मतदान हुआ था। निर्दलीय प्रत्याशी शीत गुप्ता ने जीत दर्ज की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *