नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 8,954 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस महामारी से 267 लोगों की मौत हुई है और 10,207 और मरीज ठीक हुए हैं. वर्तमान में भारत में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से नीचे आ गई है जो कि 99,023 है. देश में अभी तक कुल 1,24,10,86,850 वैक्सीनेशन हो चुका है.
देश में कोरोना से बड़ी राहत: 1 लाख से नीचे आई सक्रिय मामलों की संख्या, 24 घंटे में 267 मौतें, रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत

