रायपुर वॉच

बैंड-बाजा-बारात बैन: पुलिस का फरमान- सड़क पर बारात निकाली तो होगी FIR; मैरिज फंक्शन से 3 दिन पहले देनी होगी खबर

Share this

रायपुर : रायपुर की VIP रोड में बढ़ते ट्रैफिक के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने एक नया फरमान जारी किया है। शादियों के सीजन में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम VIP रोड पर लगते हैं। इसे देखते हुए अब पुलिस नए सिरे से काम करने जा रही है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने VIP रोड में बारात को बैन कर दिया है। इसे लेकर ट्रैफिक डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स ने इस सड़क पर संचालित तमाम रेस्टोरेंट, होटल और मैरिज हॉल के संचालकों की एक बैठक ली।

इस बैठक में पुलिस ने साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी सूरत में VIP रोड पर बारात निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। यदि किसी मैरिज हॉल में शादी का कोई फंक्शन होता है तो पुलिस को 3 दिन पहले इसकी खबर देनी होगी। तेलीबांधा के होटल क्लार्क इन में ये बैठक खुद ट्रैफिक DSP सतीश कुमार ठाकुर ने ली। सभी मैनेजर्स को ट्रैफिक व्यवस्था खराब न हो, इसे ध्यान में रखकर ही कोई इवेंट करने की हिदायत दी गई।

इन नियमों का करना होगा पालन

एक मैरिज हॉल या फॉर्म में 1 दिन में सिर्फ एक ही कार्यक्रम हो सकेगा।
फॉर्म में आयोजित कार्यक्रम में आने वाले गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था अलग से हो तभी आयोजन होगा।
वैवाहिक कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग किसी भी सूरत में सड़क या सर्विस रोड पर नहीं की जा सकेगी।
मैरिज पैलेस के भीतर पार्किंग की व्यवस्था के लिए अलग से गार्ड तैनात किए जाएंगे।
कार्यक्रम के आयोजन के दौरान गाड़ियों के एंट्री और एग्जिट का अलग-अलग गेट होगा।
सड़क पर बारात नहीं निकाली जा सकेगी, मैरिज हॉल के अंदर ही सारे कार्यक्रम किए जाएंगे।
इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *