रायपुर वॉच

मौसम : ट्रेनों का परिचालन रद्द, बिलासपुर से गुजरने वाली गाड़ियों पर भी बारिश का असर

Share this

बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा रेल मंडल के अंतर्गत पदगुपाडु-नेल्लोर स्टेशनों के मध्य अतिवर्षा के फलस्वरूप रेलवे ट्रैक में जलभराव के कारण रेल परिचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इस खण्ड में चलने वाली अनेको ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें कल दिनांक 23 नवंबर 2021 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस रद्द रहेगी। गौरतलब है कि इस नवंबर के माह में बेमौसम की बारिश ने खेती किसानी को प्रभावित किया ही है, आवागमन पर भी खासा प्रभाव डाला है। अब ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होने की भी खबरें आ गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *