बेमेतरा : कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने एक आदेश जारी कर वर्ष 2022 के लिए बेमेतरा जिला स्थित सभी सरकारी कार्यालयों/संस्थाओं के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है। इनमें- 31 अगस्त 2022 बुधवार गणेश चतुर्थी, 04 अक्टूबर 2022 मंगलवार दशहरा (महानवमी) एवं 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धनपूजा) पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश कोषालय/उपकोषालय एवं बैंको के लिए लागू नहीं होगा।
अब इन त्योहारों में मिलेगी छुट्टी, बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
