संतोष ठाकुर/तखतपुर। नगर कांग्रेस कमेटी तखतपुर द्वारा ठाकुर देव स्कूल से पद यात्रा निकल कर भथरी होते हुए जनकपुर मैदान से चंडी मंदिर में पद यात्रा समापन हुआ। यह पद यात्रा केन्द्र की मोदी सरकार की महंगाई को लेकर किया गया।जनजागरण अभियान के तहत पेट्रोलियम पदार्थों एवं खाद्य सामग्री की महंगाई के लिए मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाते रहे और छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को बताते हुये पुनः कांग्रेस को जिताने हेतु अपील किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा श्रीवास , मुन्ना श्रीवास ,व्यापारी प्रकोष्ठ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय देवांगन, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी देवांगन, संदीप पटेल ,जितेंद्र राज, लक्ष्मी यादव ,पवन पांडेय, शबीर जायसी, बबलू प्रधान ,शैलेंद्र आहूजा ,सोनी चतुर्वेदी, शहजादा खान, कुलदीप पटेल ,अनिल जांगड़े, सरस्वती मानिकपुरी, सुरेंद्र देवांगन, गंगा विश्वकर्मा, रवि यादव, उमेश वैष्णव ,बन्नी रजक ,कल्लू आदि लोग उपस्थित रहे।
महंगाई के विरोध मे कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

