प्रांतीय वॉच

भाजयुमो ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का किया आयोजन

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आव्हान एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप के मार्गदर्शन पर आज सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा मैंनपुर मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सीमेंट के दाम कम करने के साथ-साथ 25 सौै रुपए बेरोजगारी भत्ता देने सहित विभिन्न मांगो को लेकरएक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। इस दौरान एसडीएम मैनपुर को एक ज्ञापन सौंपते हुए भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर वैट कम करने जो वादा किया था उसमें भी एक रूपयें कम कर जनता के सामने अपनी नाक बचाना चाहती है क्योंकि कांग्रेस के विरोध के पहले ही केन्द्र की सरकार ने पेट्रोल डीजल पर वैट कम कर दिया है भूपेश बघेल द्वारा न तो सीमेंट का दाम कम किया गया और न ही 25 सौ रूपयें बेरोजगारी भत्ता दिया गया। उन्होने कहा कि पेट्रोल डीजल में राज्य सरकार के अधिभार घटाने और सीमेंट के दाम कम करने के साथ 25 सौ बेरोजगारी भत्ता तत्काल दीया जाए तथा प्रधानमंत्री आवास निर्माण शुरू कराने की मांग किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि राज्य सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो आने वाले दिनों में तहसील मुख्यालय पर चक्का जाम किया जाएगा जिसका जवाबदेही शासन-प्रशासन रहेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा युवा मोर्चा मैनपुर मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नेताम, उपेंद्र साहू, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश सचदेव, पुलस्त शर्मा, हेमंत साहू भाजपा युवा मोर्चा मंत्री मनोज निर्मलकर, हरीश यादव, संतोष यादव, सतन यादव, लक्ष्मण ध्रुव, तालेश्वर पांडे एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मैनपुर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *