रायपुर वॉच

भाजपाइयों ने कलेक्टर के लंबे समय तक इंतजार कराए जाने का अनूठे अंदाज में विरोध जताया, अर्दली को ही सौंप दिया ज्ञापन

Share this

नारायणपुर। बस्तर के नारायणपुर जिले में भाजपाइयों ने कलेक्टर के लंबे समय तक इंतजार कराए जाने का अनूठे अंदाज में विरोध जताया है। जिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलकर जिले में हुए धान घोटाले और स्वास्थ्य विभाग में फर्जी भर्ती के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहता था। कलेक्टर को भाजपा प्रतिनिधिमंडल के आने की सूचना होने के बावजूद भी उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को लंबा इंतजार कराया। कलेक्टर के इस रवैये से क्षुब्ध भाजपाइयों ने तब विरोध का अनूठा तरीका अपनाते हुए कलेक्टर साहब के अर्दली को ही ज्ञापन सौंप दिया। भाजपाइयों का कलेक्टर के अर्दली को ज्ञापन सौंपना संभवत: इस तरह का पहला ही मामला होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *