जांजगीर : जिले में 6 महीने पहले हुई 2 बच्चों की मौत मामले में अब उनके पिता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इस मामले में बच्चियों के पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों बच्चियो की मौत करंट की चपेट में आने से हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद यह पाया है कि पिता की लापरवाही के चलते दोनों की जान चले गई। मामला हसौद थाना के चिस्दा गांव का है।
दरअसल, 6 महीने पहले 06 मई 2021 को चिस्दा निवासी पकलूरामआदित्य (45) अपने पूरे परिवार के साथ ईंट भट्ठी में काम कर रहा था। उसने यह ईंट भट्ठी अपने खेत में ही बना रखी थी। उस दौरान उसकी दोनों बेटी अंजू (12) और संध्या(10) भी ईंट भट्ठी में ही मौजूद थीं। इसी दौरान पकलूराम आदित्य ने ईंट का काम रोक दिया और भूंसी उठाने चले गया था।
पकलूराम ने अपने खेत में बिजली कनेक्शन के लिए अवैध रूप से मिलकराम कहर के घर से तार खींचकर बिजली सप्लाई लिया था। जो पूरी तरह से खुला हुआ था। इसी खुले तार की चपेट में अंजू और संध्या आई आ गई थीं और बुरी तरह घायल हो गईं थी। हादसे के बाद परिजनों ने दोनों को जैजेपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद ही इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में काफी छानबीन की और आस-पास के लोग, परिजनों से पूछताछ की थी। जिसमें पुलिस ने पाया कि पिता की लापरवाही के चलते दोनों बेटियों की जान चले गई। इसके बाद पुलिस ने अब पिता पकलूराम आदित्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी को कभी भी गिरफ्तार भी कर सकती है।