
(रायपुर ब्यूरो ) | आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से भारत गणराज्य की प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयन्ती पर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के गाँधी -नेहरू उद्यान परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष संक्षिप्त आयोजन रखा गया. इस आयोजन में नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयन्ती पर सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की. इस संक्षिप्त एवं गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर मुख्य रूप से नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एवं पार्षद पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड आकाश तिवारी , पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ , जगत नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयन्ती पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की |
