महेन्द सिंह/गरियाबंद/नवापारा राजिम : खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ. ग.शासन द्वारा प्रदेश में महिला खेल एवं युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद द्वारा प्रत्येक् वि. ख. मे यह आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत फिंगेश्वर् वि. ख. मे 16 नवम्बर को महिला खेलकूद एवं 17 नवम्बर को युवा उत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कौंदकेरा मे सुबह 09 बजे से किया गया है।महिला खेलकूद मे एथलै टिक्स (100,200,400,800,1500,3000 (मीटर दौड़,गोला,भाला फेंक,ऊँची कूद लंबी कूद रीलेरेश), कबड्डी, रस्साकसी, उम्र -अधिक तम 25 वर्ष है। वही युवा उत्सव मे-लोकगीत, लोकनृत्य, नाटक, तत्कालिक भाषण, क्विज्, चित्रकला, बांसुरी, तबला, हरमोमियम, गिटार,सितार वादन, गेड़ी दौड़, फूगड़ी, भौंरा, कबड्डी, खोखो, विधाओ का आयोजन रखे गये है। इस कार्यक्रम हेतु उम्र 15 से 40 वर्ष, 40 से उपर दो समूह है। इस संबंध में कार्यक्रम अधिकारी हरीश चंद्र निषाद एवं संयोजक मुन्नालाल देवदास ने छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर को जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त कार्य क्रम के लिए 15 नवम्बर तक अपना पंजीयन नोडल अधिकारी हरिश्चंद्र निषाद मोबाइल नंबर 7354391708, रूप नारायण निर्मलकर . 6264785907 संयोजक मुन्नालाल देवदास 9993644766 से संपर्क कर पंजीयन फॉर्म, एवम् विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर लेवे।
*महिला खेल एवं युवा उत्सव कार्यक्रम 16 व 17 नवम्बर को संपन्न होगा
