प्रांतीय वॉच

मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी महंगाई के खिलाफ जन-जागरण पदयात्रा की शुरुआत करंगे

Share this

तापस सन्याल/भिलाई : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया जी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी,दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा जी,भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव जी की विशेष उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिनाँक 14 नवम्बर समय 4:00 बजे (श्रीरामुलु पोटटी चौक) श्रीरामुलु पोटटी जी की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर जन-जागरण पदयात्रा प्रारम्भ करेंगे,जन-जागरण पदयात्रा केम्प ब्लाक के प्रत्येक वार्ड से होते हुए लाल मैदान पावर हाउस सभा स्थल पहुँच कर सभा को मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी संबोधित करेंगे।

इसी परिपेक्ष में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर जी,भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव जी ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए ब्लाक अध्यक्षों,पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनो को बिंदुवार चर्चा कर जिम्मेदारी सोंपी।

अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया की पदयात्रा के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर बताएंगे,ताकि जनता राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा महंगाई बढ़ाने का विरोध के साथ उनकी नाकामियों से भी जनता को अवगत कराएंगे।

आप सभी विधायक,पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारियों, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,ब्लाक अध्यक्ष गण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण,सेवादल,महिला कांग्रेस,इंटुक,युवा कांग्रेस,NSUI समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्षों,पार्षद एवं पूर्व पार्षद,एल्डरमैन,वार्ड अध्यक्षों सभी कांग्रेसजन सादर आमंत्रित हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *