बिलासपुर। शादी का वादा, और फिर वादे के भरोसे वह सब कुछ, जो शादी के बाद होना चाहिए… लंबे अंतराल तक ये सब कुछ चलने के बाद युवक का वादे से मुकर जाना… यह अब आम बात हो चली है। ऐसे ही एक मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र में सामने आया है। होलांकि इस मामले में एक अनोखा ट्विस्ट भी है। हुआ कुछ यूं है कि, रतनपुर के करैहापारा में रहने वाला दुर्गेश कश्यप बाइक शो रूम में काम करता है। बेलगहना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर आना-जाना करता था। करीब साल भर पहले उसकी जान-पहचान 23 वर्षीय युवती से हुई। दोनों आपस में बातचीत करने लगे। तब दुर्गेश ने उससे प्यार का इजहार किया। युवती भी उसे चाहने लगी। दोनों एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे। युवक ने उससे शादी करने का वादा भी किया। युवती उसके भरोसे में आ गई। अब युवक उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो वह मुकर गया। युवक के धोखा देने के बाद परेशान होकर युवती बेलगहना चौकी पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वादे पर भरोसा कर बैठी युवती : सब कुछ लुटाकर पहुंची थाने, अब दगाबाज प्रेमी पहुंचा सींखचों के पीछे
