प्रांतीय वॉच

कांकेर इंटक कार्यकारणी हुई भंग- इंटक प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ;प्छज्न्ब्द्ध प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे कांकेर इंटक के बैठक लेकर निर्णय लिया है कि इंटक कांकेर जिला ईकाई के युवा असंगठीत एवं महिला इंटक में पूर्व के सभी नियुक्तियों को भंग कर इंटक प्रदेश सचिव मिलन साहू प्रभारी इंटक एवं भीषम साहू को जिला संयोजक के पद में नियुक्त किया गया साथ ही 15 दिवस में कांकेर के इंटक एवं असंगठित संगठन के नया कार्यकारणी बनाने की निर्देश दिया गया। श्री दुबे ने बताया कि कांकेर जिला में जल्द ही बिजली ठेका कर्मचारी बिजली सबस्टेशन कर्मचारियों एवं हमाल संघ इंटक का गठन किया जायेगा एवं दिपावली के बाद श्रमिक बाहुल्य बस्तियों में कोरोना टिकारकण एवं श्रमिक ई पंजीयन कैंप का आयोजन किया जायेगा एवं छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना राजीव गांधी भूमिहिन मजदूर न्याय योजना में अधिक से अधिक किसान एवं श्रमिक मजदुरो को जोड़कर लाभांवित करने के लिए ब्लॉक, शहर, ग्रामिण स्तर पर कैंप कर लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेंगा। इंटक कांकेर के बैठक में सी.एस. राजपुत, कमलकांत नागवंशी, विजय भुसाखरे, गजेन्द्र गजबल्ला, खेदुराम यादव, विनोद यादव, जय यादव, संदिप जयसवाल एवं बिजली मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थें।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *