प्रांतीय वॉच

मारो मण्डल युवा मोर्चा की कार्यकारणी की घोषणा, बालशंकर एवं शुभम बने महामंत्री

Share this

संजय महिलांग/नवागढ़। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मारो मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक राजपूत ने भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं भाजयूमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा की अनुशंसा पर मारो मण्डल युवा मोर्चा कार्यकारणी की घोषणा की। सूची जारी करने के दौरान भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलु राजपूत भी उपस्थित रहे। कार्यकारणी में 04 उपाध्यक्ष,02 महामंत्री, 04 मंत्री सहित कुल 27 पदाधिकारियो को शामिल किया गया।

मारो मण्डल में उपाध्यक्ष मनीष साहू, महेश्वर साहू, राजेश वर्मा एवं पुष्पा मात्रे को बनाया गया है। वहीं मण्डल महामंत्री बालशंकर वर्मा एवं शुभम कंवर बने है। मण्डल मंत्री का दायित्व चंदू वर्मा, व्यास देवांगन, धर्मेंद्र गोस्वामी एवं सुभाष साहू को मिला है। कोषाध्यक्ष बसन्त गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष महेश्वर यादव, मीडिया प्रभारी दुर्गेश वर्मा, सह मीडिया प्रभारी गुणेश वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी तुकाराम साहू व संजय यदु, प्रचार प्रसार मंत्री संजय तिवारी व सूरज वर्मा, कार्यालय मंत्री रवि साहू व सह कार्यालय मंत्री लालदास बार्गो, प्रशिक्षण प्रमुख भिरेन्द्र राजपूत व नारायण साहू, शासकीय योजना स्वाध्याय मण्डल कमलेश साहू व चिलेंद्र बांधे एवं कन्या शक्ति संयोजिका चंचल ठाकुर व निशु ठाकुर को बनाया गया है।इसके साथ ही 35-35 कार्यकारणी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों के भी नामो की सूची जारी की गई है।

भाजपा जिला महामंत्री दीवान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी तथा उन्हें भाजपा की नीतियों के बारे में मार्गदर्शित किया। कहा कि संगठन ने बड़े-बड़े नाम के बजाय सक्रियता के आधार काम करने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया है, और जिन कार्यकर्ताओं को स्थान नही मिल पाया उन्हें भी जल्द ही संगठन प्रमुख दायित्व देगी। भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जो व्यक्तिवाद एवं परिवारवाद के खिलाफ कार्य करने वालो को महत्व देता है। उन्होंने ने कहा कि आगामी विधानसभा के चुनावों से पहले हमें मोदी सरकार की नीतियों को लोगों तक लेकर जाना है।

घोषणा पर नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप शुक्ला, सुभाष सोनी, दुर्गा सोनी, युपेश साहू, मुचकुंद राजपूत, आलोक तिवारी, संतोष चौबे, डैनी ठाकुर, लक्ष्मी वर्मा, कृष्णा ठाकुर, महावीर साहू, त्रिलोक साहू, प्रेमु साहू, अमिता बघेल, गुरमुख भार्गव, बबलु बांधे, विजय डहरिया, खुलेश्वरी देवांगन सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *