देश दुनिया वॉच

पीएम ने किया कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन, अखिलेश का तंज- एक ईंट न लगाई…फीता लेकर आ गए भाजपाई

Share this

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा, पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता. दरअसल, अखिलेश यादव का दावा है कि कुशीनगर एयरपोर्ट उनके कार्यकाल में बना. इसमें भाजपा सरकार की ओर से कोई काम नहीं किया गया. भाजपा सरकार ने सिर्फ उद्घाटन किया है.

भाजपा ने एक भी ईंट नहीं लगाई- अखिलेश यादव

अखिलेश ने कुशीनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद ट्वीट किया, जबकि शिलान्यास की एक ईंट तक भी इन्होंने न लगाई, तब भी सपा के कामों का उद्घाटन करने आ गये भाजपाई… लेकर अपनी कैंची, फीता, माला, मिठाई. उन्होंने कहा, भाजपाई ये याद रखें कि पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता और ये भी कि जिस रनवे से आप उड़ान भर रहे हैं उसकी जमीन किसी और ने तैयार की थी.

जबकि शिलान्यास की एक ईंट तक भी इन्होंने न लगाई… तब भी सपा के कामों का उद्घाटन करने आ गये भाजपाई… लेकर अपनी कैंची, फ़ीता, माला, मिठाई।

भाजपाई ये याद रखें कि ‘पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता’ और ये भी कि जिस रनवे से आप उड़ान भर रहे हैं उसकी ज़मीन ‘किसी और’ ने तैयार की थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *