आफ़ताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर -रामानुजगंज जिले के विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वृहस्पत सिंह का आज 62 वा जन्म दिन था | विधायक के जन्म दिन पर कांग्रेस कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी के नेतृत्व में विधायक समर्थित कार्यकर्ताओ ने केक काटकर अपने विधायक का जन्म दिवस मनाया | साथ ही कार्यकर्ताओ ने जिला अस्पताल में पहुच कर भर्ती मरीजों को जन्म दिवस के अवसर पर फल वितरण किया |
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी के साथ पूर्व पार्षद सलीम खान,युवा नेता जफर अहमद,पार्षद संजय खाखा,एल्डरमेन मनोज गुप्ता, राजा चौबे,चन्द्रमणि पाठक, इंद्रजीत दीक्षित, परमेश्वर गुप्ता, पार्षद श्रीमती संगीत देवी, सुन्दरमनी मिंज,अर्जुन यादव, सोचना राम,सुखराम गुप्ता,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे |

