क्राइम वॉच

शादी का झांसा चर्च के पास्टर ने किया विधवा से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो खिला दी गर्भपात की दवा, महिला की हालत गंभीर

Share this

जगदलपुर : दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर चर्च का एक पास्टर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो पास्टर ने उसे मेडिकल स्टोर से लाकर दवाई खिला दी। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पास्टर भी शादीशुदा है। गीदम शहर के अटल आवास के पास स्थित एक चर्च का पास्टर बाबूलाल नाग (43) शहर की ही 35 साल की एक विधवा महिला के संपर्क में था। महिला ने करीब 10 साल पहले धर्मांतरण किया था। आरोप है कि करीब 2 साल पहले पास्टर ने महिला को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद से ही शादी का वादा कर संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला दो माह की गर्भवती हो गई। उसने पास्टर को इसके बारे में जानकारी दी।

मेडिकल स्टोर से लाकर जबरदस्ती खिलाई दवा
पुलिस ने बताया कि आरोपी पास्टर ने महिला के गर्भपात के लिए मेडिकल स्टोर से दवाएं ले आया और उसे जबरदस्ती खिला दी। दवाई खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर आसपास के लोगों ने उसे गीदम के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दवाई खाने के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। DSP आशारानी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *