जानिसार अख्तर/लखनपुर। नगर पंचायत लखनपुर क्षेत्रान्तर्गत भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे आजादी का अमृत मिशन महोत्सव कैंपेन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओं से कचरा से कला प्रदर्शनी कराया गया इस कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा कचरा कलेक्शन के उपरांत सूखे कचरे से जैसे चूड़ी, गत्ता , कपड़ा , पेन, रस्सी , इत्यादि सामग्री से कचरे से कला बनवाया गया। तथा लोगों को जागरूक किया गया कि सूखे कचरे को खुले में ना फेंके कचरों से भी घरों के लिए सजावटी सामग्री बनाया जा सकता है । सूखे कचरे को बाहर ना फेंककर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाओं को दें , जिससे नगर में अपशिष्ट पदार्थ ना दिखे एवं नगर का वातावरण स्वच्छ एवं सुंदर हो सके । नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में आम जनों का सहयोग आवश्यक है।
जिसमें मुख्य रुप से माननीय अध्यक्ष महोदया सावित्री साहू , सासंद प्रतिनिधि दिनेश साहू , मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला, उप अभियंता अशोक सिंह , सहायक ग्रेड -02 विधासागर चौधरी , पियाईयू आकाश आडिल , सफाई दरोगा चंद्रशेखर चौधरी, एवं सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह , निशांत लाल , छोटू राम पैकरा , सत्यम सोनी , माला ठाकुर , रामहरि शर्मा , देवविष्णु साहु आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।