प्रांतीय वॉच

मित्तल दम्पत्ति की हत्या अग्रवाल समाज को अपूर्णीय क्षति: अशोक अग्रवाल

Share this

विकास अग्रवाल/खरसिया। लैलूंगा क्षेत्र के प्रसिद्ध राइसमिल संचालक, छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के प्रमुख व्यक्तियों में माने जाने वाले कांग्रेस नेता मदन मित्तल व उनकी धर्मपत्नी अंजू मित्तल की हत्या को लेकर रायगढ़ जिले के साथ-साथ पूरा छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज स्तब्ध एवं उद्वेलित है तथा दोहरी हत्याकांड की इस बड़ी घटना को लेकर सुबह से ही अग्रवाल समाज में एवं लैलूंगा के सर्वसमाज में काफी हलचल एवं आक्रोश देखा जा रहा है। नगर के मध्य हुई इस घटना को लेकर लोगो मे भय व्याप्त है। घटना के पश्चात रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छानबीन प्रारंभ हो गई है। मित्तल दंपत्ति के शव का पोस्टमार्टम भी हो चुका है और ऐसी उम्मीद की जा रही है की जल्द ही पुलिस के हाथ अपराधियों तक पहुंच जाएंगे एवं संपूर्ण घटना का खुलासा हो जाएगा।

उपरोक्त घटना को लेकर छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संचालक मंडल प्रमुख एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (पत्रकार) खरसिया ने उपरोक्त घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मित्तल परिवार पर हुए असहनीय आघात एवं कभी ना भुलाई जा सकने वाली अनहोनी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भगवान उनके परिजनो को इस असहनीय आघात एवं दुख को सहने की शक्ती प्रदान करें। अशोक अग्रवाल ने बताया कि मदन मित्तल एवं इस परिवार से मेरे बहुत पुराने संबंध रहे हैं, उपरोक्त दोहरे हत्या काण्ड के समाचार से मुझे काफी ठेस पहुंची है, ये मेरे एवं मेरे परिवार के लिये व्यक्तिगत क्षति है। अशोक अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि जिले के संवेदनशील एवं अनुभवी पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जावेगी। जिससे आम जनता का विश्वास जिला पुलिस प्रशासन पर बना रह सके।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *