शुभम श्रीवास/रतनपुर : स्वास्थ्य केंद्र चपोरा में बहुप्रतीक्षित मांग MBBS डॉक्टर की नियुक्ति होने पर अब चपोरा अस्पताल में गंभीर एवं मौसमी बीमारियों का इलाज मिलना शुरू हो गया है विगत १० वर्षो से प्राथमिक स्वास्थ्य चपोरा में MBBS चिकित्सा अधिकारी ) का पद रिक्त था जिसे राज्य सरकार ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ को प्राथमिकता में रखते हुए डॉक्टर स्पिता प्रियदर्शनी MBBS डॉक्टर की नियुक्ति की गई है जिस से ग्रामवासियो को चिकित्सीय सुविधा का लाभ मिलना प्रारम्भ हो गया है राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना हाट बाजार में स्क्रीनिंग एवं इलाज विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम का संचालन करने एवं संस्थागत प्रसव में गति मिलेगी जिस से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है क्रम में वर्तमान में राज्य सरकार ने http://www.cghealth.nic.in/ नवीन 443 MBBS पद की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी कर दिए है संभवतः २ – ३ माह में आस पास के प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्रो जैसे पोंडी, केंदा, बेलगहना, आदि अस्पतालों में भी MBBS नियुक्ति होने की सम्भावना है।।
10 वर्षो बाद चपोरा अस्पताल को मिला MBBS डॉक्टर की सौगात

