
डोंगरगढ़ ब्यूरो (तिलक राम मंडावी ) | जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार डोंगरगढ़ शहर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल बांटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा ही समर्पण के रूप में मनाए जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय योजना अनुसार भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर जन्मदिवस एवं 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा व समर्पण कार्यक्रम मनाया जाएगा कार्यक्रम के दृष्टि से जिला भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के अध्यक्ष मधुसूदन यादव के निर्देश अनुसार सभी मंडल एवं बूथ स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारी जिला मोर्चा प्रकोष्ठ को जानकारी दि गई है | सभी से कार्यक्रम के बाद किए गए कार्यक्रम की जानकारी एवं फोटो आदि को ग्रुप एवं सोशल मीडिया, मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों लाभ प्राप्त कर चुके जनता के माध्यम से सारी जानकारी पोस्ट कार्ड के माध्यम धन्यवाद देते हुए माननीय प्रधानमंत्री तक पत्र पहुंचाने का निर्णय लिया गया है साथ ही रक्तदान शिविर, नदी तालाबों की साफ-सफाई ,बूथ स्तर पर 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती, एवं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, मनाना है लगातार 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रमों का खाका तैयार कर सभी को जानकारी दी गई है उसी के तहत आज डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर डोंगरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस मौके पर डोंगरगढ़ मंडल के पदाधिकारी गण, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, डोगरगढ के वरिष्ठ भाजपा नेता गण, डोगरगढ के पूर्व विधायक विनोद खांडेकर , शशिकांत द्विवेदी जिला मंत्री विजेंद्र सिंह ठाकुर , डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष अमित जैन जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण साहू , द्वारका प्रसाद शर्मा, अमित छाबड़ा ,रमन डोंगरे, वीरेन्द्र कुमार सोनी, विनीत यादव, हरीश मोटघरे, राकेश अग्रवाल, राज कुमार दिवेदी ,अचला सिंह ठाकुर, लक्ष्मी यादव, वत्सला श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा, मुकेश रामटेके, वीरेंद्र कुमार साहू, सुषमा कोठारी,दुर्गा राव मयंक डोंगरे, जसप्रीत सिंह भाटिया, कमलेश उजवाने, भागवत नामदेव,दुर्गेश साहू, जयंत साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम जितेंद्र गेडरे के साथ ग्रामीण कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे अमित जैन अध्यक्ष शहर भाजपा डोंगरगढ़ |
