जानिसार अख्तर/लखनपुर :देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के के मौके पर लखनपुर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा 17 सितंबर दिन शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच मरीजों व उनके परिजनों को फल व ब्रेड बांटते हुए उनका हालचाल जाना साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने अस्पताल में साफ सफाई किया गया।तथा भाजपा पदाधिकारियों ने अस्पताल में किसी भी सामग्री की जरूरत होने पर तत्काल संपर्क करने की बात बीएमओ पीएस मार्को से कहीं इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, भाजपा महामंत्री सत्यनारायण साहू मनोज अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि महमूद खान सुजीत चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेप्रेस विज्ञप्ति
भाजयुमो मंडल लखनपुर के द्वारा मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लखनपुर द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया व सभी पदाधिकारियों द्वारा समाज के अक्षम वर्ग के लिए निस्वार्थ सेवा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में भर्ती मरीजों से उनका कुशल क्षेम पूछा गया और फल वितरण किया गया। इस दौरान भाजयुमो लखनपुर मण्डल महामंत्री हर्ष वर्धन पांडेय, उपाध्यक्ष जुगेश साहू, दिव्यांश गुप्ता, अभिषेक साहू व सोशल मीडिया प्रमुख अक्षय गुप्ता, त्रिशान्त दास उपस्थित रहे।