देश दुनिया वॉच

किसानों और प्रशासन के बीच बनी आम सहमति, थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Share this

करनाल : हरियाणा के करनाल में किसानों और प्रशासन के बीच गतिरोध खत्म हो गया है. थोड़ी देर में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और करनाल डीसी निशांत यादव की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. किसान नेता समझौते का एलान करने से पहले संयुक्त किसान मोर्चे के अन्य नेताओं के करनाल पहुंचने का इंतज़ार कर रहे हैं, बारिश और जाम के कारण कुछ नेता रास्ते में फंसे हैं. बता दें कि किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर किसान करनाल में मिनी सचिवालय के बाहर लगातार धरने पर बैठे हुए थे. किसानों ने लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.बताया जा रहा है कि करनाल में लाठीचार्ज के बाद किसान और आक्रामक हो गए थे, जिसके बाद हरियाणा सरकार ने कई बैठकें की थीं. कहा जा रहा है कि लाठीचार्ज की घटना के बाद विरोध कर रहे किसानों की ज्यादातर मांगों को हरियाणा सरकार मानने के लिए राजी हो गई है. एसडीएम आयुष सिन्हा जिनके सस्पेंसन की मांग की जा रही थी, इस मुद्दे पर किसान नेताओं और सरकार के बीच बातचीत यह हुई है कि सरकार इस मामले में एक न्यायिक जांच कराई जाएगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *