प्रांतीय वॉच

सरोज पांडेय बनी उत्तरप्रदेश चुनाव सह प्रभारी, जिले के कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

Share this

बेमेतरा। बुधवार को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की सूची जारी की। जिसमें पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को आगामी वर्ष 2022 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया। सुश्री पांडेय के सह प्रभारी नियुक्ति की खबर आते ही बेमेतरा जिला भाजपा एवं तीनो विधानसभा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सोशल मीडिया में बधाई संदेश की होड़ मच गई है।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के चुनाव सह प्रभारी के रूप में हमारी नेता का चयन होंना हमारे लिए गर्व का विषय है। निश्चित रूप से सुश्री पांडेय के बेहतर प्रबंधन एवं नेतृत्व से उत्तरप्रदेश चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि सुश्री पांडेय को दायित्व मिलने पर छत्तीसगढ़ के हर एक कार्यकर्ता को गर्व हो रहा है, उन्होंने हमेशा आम कार्यकर्ताओं की आवाज उठाई है।

जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि सुश्री पांडेय का बेमेतरा जिले से विशेष लगाव रहा है, वे जिले से छोटी से बड़ी गतिविधियों पर नजर रखती है और अपना मार्गदर्शन देते रहती है। आज अपनी नेता का चुनाव प्रभारी के रुप में नियुक्ति से जिले के कार्यकर्ता उत्साहित है।

नियुक्ति का प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, फिरतु राम साहू, राजा पांडेय, लोकनाथ पटेल, संतोषी साहू,टार्जन साहू, रिना साहू, सुरेंद्र सिंह, विजय सुखवानी, भुनेश्वरी वर्मा, सुरेश सिंघानिया, परमेश्वर वर्मा, दयावंत बांधे, मूलचंद शर्मा, देवादास चतुर्वेदी, दीपेश साहू, लक्ष्मीलता वर्मा, आकिब मलकानी, बबलु राजपूत, महावीर ध्रुव, होरिलाल सिन्हा, विकास घरडे, निशा चौबे, मोंटी साहू,चन्द्रपाल साहू, बलराम पटेल, छोटू साहू,संजीव तिवारी, विवेक दीवान, योगेश वर्मा, तनु दीवान, तारण राजपूत, महेश्वर साहू सहित कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *