प्रांतीय वॉच

शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, अपराध दर्ज

Share this

रायपुर। राजधानी के अभनपुर थाना इलाके में शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में जानकारी देते हुए अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाली युवती को आरोपी मुकेश निर्मलकर द्वारा साल 2016 से शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाते रहा और साल 2021 को जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी मुकेश ने साफ़ इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अभनपुर थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी हो जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *