प्रांतीय वॉच

शिक्षक कन्हैया साहू ने की देहदान

Share this

कमलेश रजक/अर्जुनी : शिक्षक व साहित्यकार कन्हैया साहू ‘अमित’ ने अपनी देह मृत्योपरान्त दान करने का संकल्प विगत 31 अगस्त को लिया। एम्स रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में श्री महेश्वर राठौर जी को अपना संकल्प पत्र प्रस्तुत किए। संकल्प पत्र में एक पड़ोसी व अपने पुत्र के हस्ताक्षर सहित कन्हैया साहू के पासपोर्ट फोटो सहित माँगी गई जानकारी भरा गया है। कन्हैया साहू ने बताया कि देहदान आज के समय श्रेष्ठ दानों में सर्वश्रेष्ठ है। यदि हमें अपने समाज में उच्च प्रशिक्षित डॉक्टर चाहिए तो देहदान सभी के लिए अनिवार्य होनी चाहिए। देहदान करने से मानव अंगों की कथित तस्करी पर भी रोग लग सकती है। कन्हैया साहू ‘अमित’ पेशे से एक शिक्षक हैं। छत्तीसगढ़ी व हिंदी साहित्य लेखन में इनकी गहरी अभिरुचि है विशेषकर बाल साहित्य सृजन। इसके साथ ही साथ वे कुशल चित्रकार भी हैं। कन्हैया साहू नियमित रक्तदाता भी है। इनके अनुसार देहदान का मुख्य उद्देश्य समाज में देहदान के प्रति जागरूकता लाना भी है। इन्होंने सभी से देहदान करने की अपील की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *