महेन्द सिंह/नवापारा राजिम/रायपुर : 5 सितंबर को शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हारी में शिक्षकों का सम्मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम शहरी विकास मंत्री शिव डहरिया, जिला प्रभारी एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। हालांकि इस कार्यक्रम में शिक्षकों को बहुत परेशानी भी उठानी पड़ी वह अलग मुद्दा है। इस बीच शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा कुम्हारी विकासखंड पाटन जिला दुर्ग के उच्च वर्ग के शिक्षक मोहित कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकार पुरस्कार के अंतर्गत ज्ञानदीप पुरस्कार देने की राज्य सरकार द्वारा घोषणा की गई जिससे परसदा संकुल केंद्र में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी शिक्षक प्रधान पाठक लोगों ने मोहित कुमार शर्मा को बधाई दिए। और कहा यह पुरस्कार बड़े गौरव की बात है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा के समाजसेवी मृदुभाषी प्रधान पाठक नरेश यादव ने कहा यह हमारी पाठशाला के लिए गौरव की बात है श्री शर्मा उच्च स्तरीय अध्यापन और सामाजिक दायित्व के प्रति सजग शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर ने जब श्री शर्मा से उनके पुरस्कृत होने पर बधाई दी तो उन्होंने विनम्रता पूर्वक जवाब दिया यह संपूर्ण शिक्षक वृदों का सम्मान है और सभी के लिए उत्साह तथा नया अवसर लेकर आएगा यह निश्चित है।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा विकासखंड पाटन के आदर्श शिक्षक मोहित कुमार शर्मा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकार पुरस्कार से सम्मानित होंगे

