- कुछ दिन पहले ही ननकीराम कंवर ने पुराने बस स्टैंड के के व्यापारियों से मुलाकात कर नगरपालिका को भूख हड़ताल में बैठने की दी थी चेतावनी
- भाजपा ने दी चेतावनी व्यापारियों की दुकानें तोड़ी तो कांकेर भाजपा सड़कों पर उतरेगी
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर नगर पालिका परिषद द्वारा विगत काफी समय से बिना किसी कारण बिना नोटिस और बिना व्यवस्थापन अचानक ही व्यापारियों की दुकानें तोड़ दी जाती हैं और उन्हें रोड पर ले आया जाता है तथा उनको रोजी-रोटी कमाना मुश्किल हो जाता है। इस रवैये के विरोध में व्यापारीगण काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन न तो नगर पालिका उनकी कुछ सुनती है और ना जिला प्रशासन । इसी कारण अब छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को सामने आना पड़ रहा है आज भारतीय जनता पार्टी ने मछुआ कल्याण आयोग के पूर्व चेयरमैन भरत मटियारा जी तथा अजय पप्पू मोटवानी समाजसेवी के नेतृत्व में अनेक व्यापारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कलेक्ट्रेट पहुंचकर उपरोक्त के संबंध में एक ज्ञापन कलेक्टर चंदन कुमार जी को सौंपा जिसमें मांग की गई है कि बिना व्यवस्थापन किसी को ना हटाया जाए । जो पहले से ही विस्थापित किए गए हैं उन्हें एक बार और उजाड़ने के बदले पुराने बस स्टैंड में ही पट्टा देने की कार्यवाही की जाए । घड़ी चौक में बिना कारण जिन व्यापारियों की दुकानें तोड़ी गई है उन्हें पर्याप्त मुआवजा तथा रोजी रोटी हेतु व्यवस्थापन दिया जाए। उल्लेखनीय है कि रामपुर के विधायक ननकीराम कंवर जो पहले छत्तीसगढ़ में गृहमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने विधानसभा में कांकेर के पीड़ित व्यापारियों का मामला उठाया था और अब भी उनका यह कहना है कि यदि व्यापारियों को अधिक सताया गया तो वे कांकेर आकर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे । भाजपा के ज्ञापन में कलेक्टर महोदय को यह भी सूचित किया गया है कि पुराने बस स्टैंड की जमीन नगरपालिका की है ही नहीं फिर भी वहां के अधिकारी कर्मचारी बार-बार आकर बरसों से वहां दुकान कर रहे गरीब दुकानदारों को धमकाते रहते हैं जोकि गैर कानूनी है।

