- रोजगार देने में भुपेश सरकार विफल सिर्फ ढिंढोरा पीट रही कांग्रेस – डॉ योगीराज माखन कश्यप
पुलस्त शर्मा/मैनपुर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल झाँकरपारा द्वारा आज रविवार को बाजार प्रांगण में युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ताओेें न शिक्षित बेरोजगारो से बेरोजगारी फार्म भरवाते कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी से युवाओं को अवगत कराया गया। झाँकरपारा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पेकु राम नायक द्वारा आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप के नेतृत्व में जिले भर में युवा चौपाल कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप का जोर शोर से स्वागत किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सितराम यादव जी भाजपा मंडल अध्यक्ष झाँकरपारा एवं श्री लुद्रास साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष देवभोग तथा श्री संजय साहू मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल देवभोग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष पेकुराम नायक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने कहा कि ष्ष्आओ माँगबों अपन अधिकार, नइ देहि त कांग्रेस के धिक्कार, ठगेश सरकार से उनके वादे याद दिलाते हुए वादा के अनुरूप 2500 रुपए हर माह का बेरोजगारी भत्ता मांगते हुए 80000 रुपये का हिसाब मांगते हुए 986 फॉर्म भरे हैं।
चौपाल को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओ के आवाज को बुलंद कर रहा है वर्तमान समय मे छत्तीसगढ़ सरकार में अस्थिरता है सरकार के नेतृत्व क्षमता पर प्रश्न वाचक चिन्ह जैसे ढाई ढाई साल फार्मूला पर चल रही है वस्तुस्थिति को देखते हुए कॉंग्रेस सरकार से जनताओं का विश्वास उठ चुका है छत्तीसगढ़ सरकार ढाई साल में 38 हजार करोड़ रुपये कर्ज ले चुकि हैं परंतु विकास या रोजगार कहीं दृष्टिगत नही है ऐसे स्थिति में युवामोर्चा बेरोजगारी फॉर्म भराकर भुपेश सरकार को उसके वादे याद दिला रही है था बेरोजगारों की हक की लड़ाई लड़ रही है।
भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के पोषक है ऐसे में युवा भाइयों की पीड़ा हमारी पीड़ा है , हम,समस्त युवाओ के साथ कंधे से कंधे मिलाकर साथ चल खड़े है एवं युवा चौपाल के माध्यम से जनांदोलन करके भुपेश बघेल की ठगेश सरकार को अपने अधिकार की मांग कर रहे है युवा चौपाल का मुख्य उद्देश्य लबरा सरकार की विफलताओं को युवा बेरोजगार एवं जनमानस तक पहुचाना है तथा अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने है। इस युवा चौपाल कायक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल झाखरपारा मंडल उपाध्यक्ष प्रदुम्न यादव, भाजपा मंडल महामंत्री इंद्रमणि, युवामोर्चा मंडल महामंत्री विनोद यादव, कन्या शक्ति सयोजिका तस्मैश्री यादव, सुरेंद्र यादव, उमाशंकर निधि, युवामोर्चा मंडल मंत्री दुषयंत पात्र, निरंजन मिडीया प्रभारी टिकेशर यादव, छगन लाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष घाशी राम यादव सहित बेरोजगार युवा उपस्थित थे।

