प्रांतीय वॉच

रोड किनारे खड़ी बाईक को अज्ञात चोर ने किया पार, शिकायत दर्ज

Share this

कमलेश रजक/मुंडा : मंगलवार की सुबह लवन-डोंगरीडीह के मध्य रोड किनारे मोटर सायकल को रखकर युवक खेत में काम करने के लिए गया हुआ था वापस आकर देखा तो मोटर सायकल गायब हो गया था। युवक ने आसपास बहुत पता तलाश किया कहीं पर भी नहीं मिला जिसके बाद युवक ने लवन चौकी पहुंचकर मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वही पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर की पता तलाश छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे ग्राम डोंगरीडीह निवासी सुरेश कुमार टण्डन ने अपनी मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स सी.जी. 04 एल.के. 7914 को लवन-डोंगरीडीह के मध्य स्थित रौनक ढाबा के पास बाईक की स्टेरिंग को लाॅक कर खेत में काम करने के लिए चला गया था। खेत में एक घण्टे तक काम करने के बाद करीब 9 बजे वापस आकर देखा तो उक्त जगह से मोटर सायकल गायब हो गया था। पीडित युवक ने आसपास जगहों को देखा, पता, तलाश किया कहीं पर भी खोज खबर नहीं मिलने पर पीडित युवक ने लवन चौकी पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ मोटर सायकल चोरी कर ले जाने संबंध में लिखित में शिकायत दर्ज कराया है। वही पीडित युवक सुरेश के शिकायत के आधार पर लवन पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *