प्रांतीय वॉच

जन समस्याओं को लेकर भाजपा का हर वार्डों में धरना प्रदर्शन

Share this

कमलेश लव्हत्रे/बिलासपुर : भाजपा के सभी मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की भूपेश कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से लोगों में भारी आक्रोश है। प्रदेश भर में सारे विकास कार्य ठप्प पडे है।बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास सिर्फ बयानबाजी में ही दिखता है हम नसमस्याओं को लेकर सितंबर माह में हर वालों में धरना प्रदर्शन करेंगे l कांग्रेसी विधायक जनप्रतिनिधि नेताओं के बयानों में ही विकास निकलता है। चारों ओर गंदगी का आलम, बजबजाती नालिआं, सड़कों में गड्डे, पीने के पानी की समस्या, बिजली की अघोषित कटौती, आम नागरिक परेशान है। भाजपा शासन काल में नगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया, शहर के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में अरबो रूपए की योजना बनाकर पैसा स्वीकृत कराकर लाया जिसमें व्यवस्थित सुंदर हरा भरा शहर रखने, सडकों के निर्माण, अमृत जल मिशन के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुॅचाना। स्ट्रीट लाईट, अरपा विकास योजना, तिफरा रायपुर रोड में नया फ्लाई ओव्हर निर्माण आदि अनेक योजनाओं के लिए अरबों रूपए स्वीकृत हुए लेकिन आज तक सभी काम पूरे नही हुए। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सितम्बर माह में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में हर मे वार्ड स्तर पर वार्ड की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा धरना प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा इसे सफल बनाने हेतु आव्हान किया। बैठक का संचालन बिलासपुर मध्य मंडल के अध्यक्ष अरविंद बोलर व मंडल महामंत्री श्रीकांत सहारे ने किया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, विनोद सोनी, जयश्री चौकसे, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, रमेश लालवानी, विजय ताम्रकार, मनीष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, धीरेन्द्र केशरवानी, दीपक सिंह ठाकुर, प्रवीर सेन गुप्ता, जगदीश पाण्डेय, स्नेहलता शर्मा, उदय मजूमदार, मनीष शुक्ला, बंधु मौर्य, राजेश सिंह, विजय ताम्रकार, श्याम साहू, रंगा नादम, दुर्गा सोनी, सुनीता मानिकपुरी, उमेश यादव, रिंकु मित्रा, गणेश रजक, केदार खत्री, जगदीश साव, नारायण गोस्वामी, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शेखर पाल, डीकेक साहू, पुष्पा साहू, हरि गुरूंग, प्रदीप शुक्ला, गोपी ठारवानी, कमल कौशिक, किशोर यादव, हसमुख कोठारी, मोती गंगवानी, जी रवि कुमार, बल्लू हरियाणी, अशोक सराफ, प्रवीण तिवारी, लक्ष्मी साहू, प्रकाश यादव, दिनेश देवांगन, ऋर्षि उपाध्याय, ओंकार केशरवानी, कृष्णा रजके सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *