प्रकाश नाग/केशकाल : केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेडमा में विगत 21 अगस्त की शाम किसी अज्ञात वाहन ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को ठोकर मार दिया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल महिला को 108 के माध्यम से केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां विगत 6 दिनों से उक्त महिला का उपचार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पहचान नही हो पाई है। जिसके कारण उक्त लड़की की देखरेख करने में अस्पताल प्रबंधन को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि केशकाल पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गयी है व लगातार आसपास पतासाजी भी कर रहे हैं यदि जिस किसी को भी इस लड़की के बारे में जानकारी हो तत्काल केशकाल पुलिस को सूचना देवे।
घायल अवस्था मे भर्ती युवती के परिजनों का तलाश में जुटी पुलिस, 6 दिनों से केशकाल अस्पताल में भर्ती
