- भजपा के निर्वाचित दो मुहे पार्षदों से ही पार्टी को खतरा बनी हुई है जिस पर भजपा के संभागीय संगठन को ध्यान देने की आवश्यकता
बलरामपुर : बलरामपुर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आहूत की गई यह बैठक बीते नगर निकाय चुनाव 2019 के पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशियों एवं निर्वाचित भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष प्रवीण गुप्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
नेता प्रतिपक्ष प्रवीण गुप्ता ने बैठक का सार बताते हुए अवगत कराया कि 28 अगस्त को होने वाले धर्मांतरण के विरुद्ध धरना रैली में नगर पालिका क्षेत्र से अधिक संख्या में नागरिकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी ध्यानाकर्षण कराते हुए यह भी बताया कि नगर पालिका बलरामपुर के क्षेत्र में भी छुप छुपा कर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है जिन्हें घर वापसी कार्यक्रम के तहत मुख्यधारा से जोड़ना होगा एवं धरना रैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार से इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की भी मांग किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि नगर पालिका में जब से कॉन्ग्रेस कि सरकार बनी है तब से नगरपालिका परिषद के लोग प्रत्येक सुविधाएं एवं योजनाओं से वंचित हो रहे हैं क्षेत्र अंतर्गत नाली,सड़क ,बिजली ,पानी एवं स्वच्छता के प्रति घोर लापरवाही बरती जा रही है जिसके विरुद्ध निर्वाचित भाजपा पार्षदों एवं भाजपा से पार्षद प्रत्याशी रहे कार्यकर्ताओं को अभी से ही कमर कस लेनी होगी एवं समस्याओं को लेकर परिषद के कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ा होना होगा ताकि आम जनों की समस्या परेशानियों का निराकरण किया जा सके। विडम्बना तो यह है कि जिन भाजपा के निर्वाचित पार्षदों ने भाजपा जिला कार्यलय के बैठक में बैठ कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ बात कर रहे है ओ पार्षद खुद बलरामपुर नगर पालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष एवं परिषद बॉडी के साथ पीआईसी मेम्बर बनकर कांग्रेस का साथ दे रहे है ओ जग जाहिर है एक तरफ बलरामपुर नगर पालिका में कांग्रेस का साथ दे रहे है दूसरी तरफ कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा सड़क पर खोलने की बात कर रहे है क्या इस ढकोसले से भाजपा बलरामपुर नगर पालिका में अपना पैठ जमा सकती है यह भी भाजपा के लिए चिंता का बिषय है भजपा के निर्वाचित दो मुहे पार्षदों से ही पार्टी को खतरा बनी हुई है जिस पर भजपा के संभागीय संगठन को ध्यान देने की आवश्यकता है वरना बलरामपुर नगर पालिका एवं विधान सभा जितने का ख्वाब देखना भी झूठी हकीकत साबित होगी | बैठक का संचालन वार्ड क्रमांक एक के भाजपा प्रत्याशी रहे रोशन लाल मणि ने किया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, लोधी राम, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद विनय यादव, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद दिलीप सोनी, भाजयुमो जिला महामंत्री गौतम सिंह, रोशन चौरसिया, राजेश सिंह, अमित गुप्ता, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद साकल राम, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता,अंकित तिर्की, संदीप एक्का,रामलाल देशों उरांव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

