प्रांतीय वॉच

रायपुर और बिरगांव नगर निगम के जोन कार्यालयों का भाजपा ने किया घेराव

Share this
  • संपत्ति कर को आधा करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा ने दोनों ही नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन किया

रायपुर : संपत्ति कर आधा करने और 24 घंटा वार्ड के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, विकास के अधूरे कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने की मांग को लेकर गुरुवार को दोपहर में रायपुर और बिरगांव नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों का भाजपा ने घेराव कर प्रदर्शन किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि ढाई साल में रायपुर शहर और बिरगांव की जनता के लिए किया क्या? इस शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है।

स्वास्थ्य विफलता के कारण डेंगू का प्रकोप पूरे शहर में है। इसके रोकथाम के उपाय किए जाएं। जनता को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और वार्डों में अधूरे विकास कार्य को पूर्ण करें। कांग्रेस सरकार ने संपत्ति कर आधा करने का वादा किया था, लेकिन आज घर-घर पटवारियों से नाप कराने के साथ संपत्ति कर में इजाफा कर रही है। बिरगांव नगर निगम में जब से महापौर का कार्यकाल समाप्त हुआ है, तब से विकास के सारे कार्य अधूरे पड़े हुए हैं।

वही, बिरगांव नगर निगम के नागरिकों को आधारभूत बिजली, पानी और नाली की सुविधा देने में भी प्रशासक असफल रहे हैं। राठी ने कहा कि कांग्रेस ने जिन वादों को लेकर प्रदेश एवं नगर निगम में सरकार बनाई हैं, उसमें से किसी भी वादे को पूरा करने में असफल साबित हुई है। संपत्ति कर और बिजली बिल आधा करने की बजाय उसे बढ़ा कर गरीबो को अंधेरे में रखने, उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार कर रही है।

निराश्रित पेंशन का लाभ भी क्षेत्र की जनता को नहीं मिल रहा है। बिरगांव नगर निगम प्रशासक का घेराव में पूर्व महापौर अंबिका यदु,प्रभारी लीलाधर चंद्राकर, राजकुमार राठी,मंडल अध्यक्ष होरीलाल देवांगन, महामंत्री योगेश साहू ,टीकाराम साहू, श्रीमती पद्मा चंद्राकर,जब्बार समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इसके बाद ज्ञापन सौंपा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *