प्रांतीय वॉच

भाजपा भीम्भौरी मण्डल की बैठक सम्पन्न, जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने की समीक्षा

Share this

संजय महिलांग/नवागढ/बेमेतरा। बुधवार को ग्राम पिरदा में भाजपा भिम्भौरी मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से जिला संगठन प्रभारी अजय राव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान, मण्डल प्रभारी रीना साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा, मण्डल अध्यक्ष नेतराम वर्मा सहित मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि मंडल, शक्तिकेन्द्र व बूथ पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे धरातल पर काम कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम करें। बूथ में रहने वाले आम लोगों के साथ भी पदाधिकारियों का विशेष रूप से जुड़ा होना चाहिए। प्रभारी राव ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत पद परिचय किया। पूर्व व वर्तमान में पार्टी संगठन के दायित्व के बारे सभी से जाना। नया संगठन बनने के बाद मंडलों में हुए संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। बूथ एवं शक्तिकेन्द्र संरचना को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। पूर्व विधायक चन्देल ने कहा प्रदेश सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कमर कस लें। कांग्रेस सरकार ने न तो किए वादे निभाएं हैं और न ही करने का इरादा रखती है। जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा चुनाव जीतने के लिए बुथ समिति का होना बहुत जरूरी है। जनता के बीच पहुंचने की पहली सीढ़ी बूथ समिति ही है। प्रदेश नेतृत्व ने जनता के बीच पहुंचकर केन्द्र की योजनाओं को बताने के लिए जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और मण्डल को बहुत सारे काम दिये हैं जिन्हें ईमानदारी से करना जरूरी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राहुल टिकरिहा, भुनेश्वरी वर्मा, भोलाशंकर वर्मा, त्रिलोचन वर्मा, पोषण वर्मा, चंद्रकांत वर्मा, यशवंत वर्मा, कल्याणी साहू, मानसिंह वर्मा, कृष्णकुमार नायक, विनोद वर्मा, प्रदीप राजपूत, विजय प्रकाश शुक्ला, होलूराम साहू l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *