देश दुनिया वॉच

राज्य सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना : CM बघेल

Share this
  • CM बघेल से राजनांदगांव के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात, नव घोषित जिले मोहला-मानपुर-चौकी से जुड़े विषयों पर की चर्चा 

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने जिले के विकास एवं नव घोषित जिले मोहला-मानपुर-चौकी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, इसलिए नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत छुरिया की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती प्रभा रमेश साहू सहित श्री किशन वैष्णव, श्री उत्तम, श्री चुम्मन साहू, श्रीमती दशमत उत्तम जंघेल, श्री रमेश साहू, श्री मनोज सिन्हा एवं श्री मनेाज वर्मा मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *