प्रांतीय वॉच

युवा कांग्रेस मस्तूरी ने रन फॉर राजीव मैराथन का आयोजन किया गया

Share this
कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : भारत रत्न राजीव गांधी जी के जयंती पर मस्तूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व मे मस्तूरी जोंधरा चौक से सद्भावना दौड़ का आयोजन कर युवा कांग्रेस के द्वारा “रन फॉर राजीव मैराथन” का आयोजन किया गया l वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा रन फॉर राजीव मैराथन का आयोजन किया है आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई. देश में एकता और भाईचारा बना रहे इस उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया आज ही के दिन देश भर में सद्भावना दिवस मनाया जा रहा है l प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी ने बताया कि राजीव गांधी जयंती को देश भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में रन फ़ॉर राजीव मिनी मैराथन का आयोजन किया गया है, जिसमें युवाओं ने राजीव के स्वप्नों को आगे  आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर युवाओं ने दौड़ लगाई l
मस्तूरी जोंधरा चौक से सद्भावना दौड़ मे
जिसमे प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढी कार्य. प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री जी प्रदेश सह प्रभारी एकता ठाकुर जी जिला प्रभारी खिलेश देवांगन सह प्रभारी हिमानी वासनिक जी जिलाध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री जी पुर्व विधायक दिलीप लहरिया राजकुमार अंचल महिला काग्रेस जिला अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे म्स्तुरी ब्लाक महिला काग्रेस अध्यक्ष सुक्रता बादल खुटे सहित कांग्रेस के सैकड़ो युवा साथी सम्मिलित हुए l
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *