प्रांतीय वॉच

चौपाटी के पास त्रिस्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित, महापौर व आयुक्त ने किया शुभारंभ

Share this

रविंद्र मुदिराज/राजनांदगांव । विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जिला फोटोग्राफिक सोसायटी राजनांदगांव एवं नगर निगम राजनांदगांव के संयुक्त तत्वाधान में चौपाटी एवं रानीसागर परिसर में त्रिस्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गयीए प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉण् आशुतोष चतुर्वेदी ने किया। तीन वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें प्रथम वर्ग में 12वीं तक के शालेय विद्यार्थीए द्वितीय वर्ग में खुली प्रतियोगिता के तहत 12वी से उपर के विद्यार्थी एवं स्वतंत्र फोटोग्राफर तथा तृतीय वर्ग में प्रेस फोटोग्राफरों को भाग लेना था। जिसमें 69 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य गणेश पवार विशेष रूप से उपस्थित थे।

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि जिला फोटोग्राफीक सोसायटी के सहयोग से नगर में पहली बार त्रिस्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देती हूॅ। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में कल्पना करके फोटो बनाते थे और आज डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक युग आ गया है। जिसमें बहुत अच्छी फोटोग्राफी होती है। आप सब मेहनत करके प्रतियोगिता में खरे उतरे और प्रतियोगिता को सफल बनाये। अगामी वर्ष से इस प्रतियोगिता को वृहद रूप से आयोजित किया जायेगा। निगम आयुक्त डॉण् चतुर्वेदी ने विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामना देते हुये कहा कि पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में आप सब भाग ले करे हैए यह हर्ष का विषय है। प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों की प्रतिभा को निखारना है। कैमरे की नजर से दुनिया को देखना है और यह आप पर निर्भर करता हैै कि आप इसे कैसे दर्शाते है।

फोटोग्राफिक सोसायटी के छायाकार एवं नगर के कलाकार राजेश स्वर्णकार ने त्रिस्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि 180 वर्ष पूर्व फोटोग्राफी की शुरूआत हुई थी।ए 19 अगस्त 1839 में फ्रांसिसी सरकार ने प्रकाश और छाया के माध्यम से फोटोग्राफी को मान्यता दी और 2009 में आस्टेलिया मेें विश्व फोटोग्राफी दिवस का शुभारंभ हुआए जो अब हर शहर में मनाया जाता है। उन्होंने प्रतियोगिता के नियम के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि वर्ग अ के प्रतिभागी बगीचे का सुंदर भागए व्यक्तित्व चित्र एवं फ्रेमिंग में रूचिजन्य क्षेत्र विषय परए वर्ग ब में क्लोजअप या मैक्रो फोटोग्राफीए परछाई का सौदर्य एवं निचली सतह की फोटोग्राफी विषय पर एवं स वर्ग में हरियर राजनांदगांवए हमर मयारू राजनांदगांव एवं वास्तु में आर्च सौदर्य विषय पर फोटोग्राफी करना है। इस अवसर पर निगम के निगम के कार्यपालन अभियंता यूण्केण्रामटेकेए उप अभियंता हरिशंकर वर्माए प्रण्कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबेए जिला फोटोग्राफी सोसायटी के गिरीश शर्माए मनोज देवांगनए नरेश वॉच एवं डिजीटल जोन के अनिल भाईए निकान कम्पनी की श्रीमती प्रियंका साहू सहित निगम कर्मचारी व प्रतिभागी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *