प्रांतीय वॉच

मैनपुर थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम के स्थानांतरण पर राजनीतिक पार्टी सहित पुलिस के जवानो ने दी विदाई

Share this

पुलस्त शर्मा/मैनपुर : मैनपुर थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम के गरियाबंद स्थानांतरण होने पर आज शनिवार को मैनपुर थाना में पुलिस जवानो द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम को स्मृति चिन्ह साल श्रीफल भेंट कर विदाई दी गई, इस दौरान एसडीओपी पुलिस रूपेश कुमार डांडे ने कहा कि मैनपुर थाना निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम अपने कार्यो के प्रति हमेंशा सजग रहते है, उन्होने मैनपुर थाना क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य किए है एसडीओपी श्री डांडे ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान भाजपा मंडल कार्यकर्ता एवं कांग्रेस नेताओ ंने भी सत्येन्द्र सिंह श्याम को साल श्रीफल से सम्मानित करते हुए उनके द्वारा मैनपुर थाना क्षेत्र मे किये गये कार्यो की सराहना की। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहा सत्येेन्द्र श्याम जी ने मैनपुर थाना प्रभारी के रूप में बेहद सक्रिय रहकर अपराधों के नियंत्रण में अपनी महती भूमिका निभाई है, अपने कार्यकाल के दौरान वे लगातार सक्रिय रहे जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप ने थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने जनता की सेवा के लिए जिस तत्परता से कार्य किया और बहुत कम समय में ही सभी के दिल में अपनी जगह बनाई थाने में अमन चैन एवं शांति व्यवस्था कायम रखी वह काबिले तारीफ है। भाजपा महामंत्री एवं पत्रकार पुलस्त शर्मा ने कहा कि सहज सरल और मिलनसार सत्येन्द्र सिंह श्याम मैनपुर क्षेत्र मे सभी समाज के साथ सामंजस बनाकर कार्य किये है जो सराहनीय है नियमो व सभी वर्ग को ध्यान मे रखते न्यायसंगत काम किये है। थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह श्याम ने कहा परिवर्तन जीवन का नियम है शासकीय नौकरी मे कई स्थानों पर जाना पडता है मैनपुर क्षेत्र के लोगों से काफी सम्मान मिला इस क्षेत्र के लोग काफी सरल व मिलनसार है पुलिस के साथ कंधे से कंधे मिलाकर क्षेत्र के लोगो ने पूरा सहयोग किया है। उन्होने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सेवा के लिये तत्पर रहती है और मैनपुर क्षेत्र की जनता का पूरा सहयोग पुलिस प्रशासन को मिला है। विदाई समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा विवेक राय, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप, महामंत्री पुलस्त शर्मा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र साहू एवं पुलिस जवानो मे एएसआई सुरेश निषाद, यदुराज ठाकुर, प्रधान आरक्षक दिलीप सिन्हा, विनोद नरेटी, आरक्षक दसरू राम, सतीश सोनकर, दीपक साहू, टुकेश ध्रुव, मिथलेश ध्रुव, भूपेन्द्र साहू, बीरबल नेताम, मनोहर यादव, नरेश निषाद, मनीराम, रविकांत, अजीत खुंटे सहित मैनपुर थाना पुलिस स्टाप बडी संख्या में उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *