रविंद्र मुदिराज/राजनांदगांव । कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा बिजली बिल में की गई वृद्धि और बिजली सप्लाई की अनियमितता को लेकर जिला भाजपा ने ओवर ब्रिज के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जगाया और जिलाधीश को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा । जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने वादाखिलाफी एवं विश्वासघात की सभी हदों को पार कर दिया है इसलिए सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपा गया है । मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा के सभी नेताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए मंच के माध्यम से अपने जोरदार शब्दों से बिजली विभाग की अक्षमता और संवेदनहीनता पर जमकर प्रहार किया और सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से अघोषित रूप से बिजली कटौती से प्रदेश की जनता पूरी तरह से परेशान हैं । कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वायदे से पलटते हुए अब बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। करोना के इस संकटकाल में कांग्रेस द्वारा की गई वृद्धि से प्रदेश की जनता अब अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।प्रदेश के एक बड़े हिस्से में सूखे जैसे संकट भी हैं ऐसे में इस मूल्यवृद्धि और बिजली कटौती से किसान सबसे अधिक परेशान है । कई नेताओं ने बिजली बिल हाफ करने की घोषणा को भी महज नौटंकी निरूपित करते हुए कहा कि सिर्फ घरेलू कनेक्शन में 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया गया हैए जबकि ऐसा कहा नहीं गया था सभी नेताओं ने कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता पर प्रहार किया और ज्ञापन के माध्यम से महामहिम से निवेदन किया कि सरकार को निर्देशित करें की बिजली में की गई मूल्य वृद्धि वापस ले और बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो ताकि प्रदेश की जनता को राहत मिल सके। धरने में उदबोधन देने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ए मधुसूदन यादव ए कोमल जंघेल ए किशुन यदु ए ए सरोजिनी बंजारेए ए खम्मन ताम्रकारए विजय रायए ए तरुण लहरवानी ने कार्यक्रम में अपना सम्बोधन दिया।धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लीलाराम भोजवानी ए नीलू शर्माए रमेश पटेल एलीलाधर साहूए वीरेंद्र जैनए सौरभ कोठारीए कमल सोनीए संजय अग्रवालए रविंद्र वैष्णवए रामकुमार गुप्ताए मोनू बहादुर सिंहए प्रखर श्रीवास्तवए आकाश चोपड़ाए रघुवीर वाधवाए जितेंद्र साहूए ए किरण साहूए वीरेंद्र साहूएपूर्णिमा साहूए पारुल जैनए एए मुकेश शर्माए राम कुमार गुप्ताए सुमित भाटिया आलोक श्रोतीए दीपक चौहानए गोलू सूर्यवंशी आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देश सरकार द्वारा बिजली मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने धरना दिया, राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा

