- जन्म के समय उनका नाम राजीव रत्न गांधी रखा गया था हालांकि बाद में उनकी पहचान राजीव गांधी के रूप में बनी
आफ़ताब आलम/बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी विकास खण्ड में स्वर्गीय राजीव गांधी जी का जयंती मनाया गया और उनके छाया चित्र पर पुष्पअर्जित कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया l इस अवसर पर ब्लांक अध्यक्ष हरिश मिश्रा ने उनपर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ता साथियों को बताया कि संचार क्रांति के जनक , लोकप्रिय नेता , आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा ,भारत रत्न, और भारत के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को ब्रिटिशकालीन भारत के बॉम्बे में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम राजीव रत्न गांधी रखा गया था हालांकि बाद में उनकी पहचान राजीव गांधी के रूप में बनी।उनके जन्म के समय उनका परिवार आजादी की लड़ाई में शामिल था। उनके नाना पं. जवाहर लाल नेहरू, मां इंदिरा गांधी और पिता फिरोज गांधी देश की आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे। आजादी के बाद उनके नाना आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। इसके साथ ही उनका परिवार सदा के लिए लखनऊ से दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनकी स्कूली शिक्षा हिमालय की तलहटियों में स्थित दून स्कूल में हुई। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज में एडमिशन लिया परन्तु जल्दी ही वह लंदन के इम्पीरियल कॉलेज में शिफ्ट हो गए। वहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली।उनका पूरा परिवार राजनीति में था परन्तु वह बचपन से विज्ञान और इंजीनियरिंग में रूचि लेते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटे और यहां दिल्ली फ्लाईंग क्लब में उन्होंने कमर्शियल पायलट का लाइसेंस लिया और इंडियन एयरलाइंस में पायलट बन गए ये सभी बाते उनके द्वारा बताया गया l कार्यक्रम में मुख्यरूप से ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष हरिश मिश्रा,अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ ब्लांक अध्यक्ष विनोद राम ,महामंत्री सनाआल्ला ,वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद छत्रपति प्रजापति , ब्लांक प्रवक्ता पंकज दुबे ,एल्डरमेन सुशील दुबे ,सेवा दल ब्लांक अध्यक्ष सोनू ,ब्लांक काग्रेस सचिव जवाहिर लकड़ा , ब्लांक सहसचिव विक्रम गुप्ता जी,एन॰एस॰यू॰आई॰ से राशिद आलम जी,व कार्यकरता साथी उपस्थित रहे

