प्रांतीय वॉच

खुर्सीपार के 14 वार्डों में बोल बम समिति ने किया महिलाओं की बड़ी टीम का ऐलान: हर वार्ड में प्रभारी, सह-प्रभारी के साथ-साथ अध्यक्ष की घोषणा

Share this
  • बोल बम समिति ने पिछले दिनों युवा प्रकोष्ठ का किया था ऐलान
  • भिलाई के हर वार्ड में बोल बम समिति की टीम तैनात

तापस सन्याल/भिलाई। छत्तीसगढ़ की प्रमुख सेवाभावी संस्था बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई में अपनी टीम मजबूत कर रही है। आज खुर्सीपार के 14 वार्डों में महिला विंग के पदाधिकारियों का ऐलान किया गया। खुर्सीपार के सभी 14 वार्डों में प्रभारी, सह-प्रभारी के साथ-साथ वार्ड अध्यक्षों का भी ऐलान किया गया है।बोल बम समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह की सहमति से बोल बम समिति महिला मोर्चा भिलाई-दुर्ग प्रभारी डॉ. मानसी गुलाटी और डॉ. रक्षा सिंह द्वारा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू मिश्रा की अनुसंशा से मंडल अध्यक्ष हेमलता बिसाई ने यह नियुक्ति की है।

आधी आबादी को जिम्मेदारी, उनका आशीर्वाद जरूरी: दया सिंह
खुर्सीपार के 14 वार्डों में प्रभारी, सह-प्रभारी और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने कहा, दुनिया की आधी आबादी यानि कि महिलाओं को हमने जिम्मेदारी दी है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में बोल बम समिति बेहतर ढंग से आने वाले समय में काम करेगी। भोले बाबा की बारात से लेकर अन्य जनहितकार्य महिलाओं के बिना संभव नहीं है। हम आने वाले समय में अन्य मंडलों में नियुक्तियां करेंगे।

देखिए 14 मंडलों में किसे क्या जिम्मेदारी मिली

  • – वार्ड-: 38: जी. देवी, इंदू देवी, सीमा शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। मोहिनी बिसाई और मुन्नी साहू को सहप्रभारी और साधना देवी को वार्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया है।
  • – वार्ड 39: आरती निषाद, ममता मिश्रा, लक्ष्मी देवी को प्रभारी। मधु साहू, गणेशिया बाई और निशा पांडेय को सहप्रभारी बनाया गया है। वंदना डे को वार्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।
  • – वार्ड-40: सुमित्रा साहनी, आरती यादव, अनिता यादव, मालती सिंह, सुमित्रा त्रिपाठी को प्रभारी बनाया गया है। कौशिल्या देवी, अनिता सिंह और सुनीता यादव को सहप्रभारी और आशा यादव को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।
  • – वार्ड-41: मंजू यादव, आशादेवी और गीता पांडेय को प्रभारी, नंदिनी सोनी, उत्तरा मारकंडेय और सुमित्रा देवी को सह-प्रभारी बनाया गया है। बेबी पासवान को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया।
  • – वार्ड-42: टीवी लक्ष्मी, जरावती, शारदा देवी को प्रभारी और कलावती देवी, मुन्नी देवी को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार नीता देवी को वार्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।
  • – वार्ड-43: सुनीता साहू, जानकी देवी और चिंतामती को वार्ड प्रभारी बनाया गया है। हेमा बिसाई, ईश्वरी, तारनी, देवीशजुगोली देवी को सह-प्रभारी बनाया गया है। रमावती देवी को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।
  • – वार्ड-44: देवंती शर्मा, रमावती देवी, तारनी देवी को प्रभारी, दुर्गाबती गोंड, उषा भारती को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार इमरावती देवी को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।
  • – वार्ड-45: गिरीजा देवीश, विंदोदेवी शर्मा को प्रभारी, जागीरो कौर, मैना देवी को सह-प्रभारी और द्रौपदी देवी को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।
  • – वार्ड 46: रूबी देवी, मंजू देवी और नीतू देवी को वार्ड प्रभारी बनाया गया है। मंशादेवी, इंदू गुप्ता को सह-प्रभारी और रेखा साहू को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।
  • – वार्ड 47: बेहरम्मा, मंजू देवी, मीना देवी, रीना देवी को प्रभारी, भूदेवी साहू, शांति बिसाई को सह-प्रभारी बनाया गया है। आनंदा देवी को वार्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।
  • – वार्ड 48: रामदेवी, सीमा देवी, अनिता देवी को वार्ड प्रभारी, गुडिया देवी और रमा देवी को सह-प्रभारी बनाया गया है। मालती देवी को वार्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।
  • – वार्ड-49: आशा पासवान, भूमि देवी, विभा देवी को प्रभारी, पूजा कुमारी गुप्ता, सीमा देवी गुप्ता को सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं गीता देवी को वार्ड अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
  • – वार्ड 50- गीता देवी गुप्ता, जीरा बाई मानिकपुरी को प्रभारी, सिंधू देवी सिंह, निर्मला वर्मा को सह-प्रभारी और प्रतिमा यादव को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।
  • – वार्ड 51- शांति देवी, लीलावती पांडेय को प्रभारी, सरिता पासवान और केशर देवी को सह-प्रभारी बनाया गया है। देवकी देवी को वार्ड अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *