प्रांतीय वॉच

कांग्रेस की सरकार आने के बाद धर्मांतरण कराने वालों के हौसले बुलंद : ओमप्रकाश जोशी

Share this
  • युवा मोर्चा ने निकाली धर्मांतरण के खिलाफ जनजागरूकता रैली

संजय महिलांग/बेमेतरा। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के मार्गदर्शन में भाजयूमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा बेमेतराने छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे धर्मांतरण के विरोध में जनजागरण पदयात्रा रैली निकाली। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा, जिला महामंत्री विकास धर दीवान, पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे, जिला उपाध्यक्ष राजा पांडेय, पूर्व नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। यह यात्रा माँ भद्रकाली मन्दिर से आरम्भ होकर बाजार चौक से राम मन्दिर होते हुए पुनः बाजार चौक पर समाप्त हुई।

जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि विगत कुछ साल से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण बढ़ चुका है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण किया जा रहा है। उन लोगों काे संस्कृति और धर्म से दूर किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद इनके हौसले बुलंद हो गए है। हिन्दू त्योहार के लिए बनाए गए अनुचित नियम को संशोधित करने की मांग की गई। पिछले वर्ष भी गणेश पूजन व नवरात्रि में कड़े नियम के कारण बहुत से समितियों को धार्मिक आयोजन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए नियमों में संशोधन किया जाए।

पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते ढाई वर्षो से लगातार भ्रम फैला कर, प्रलोभन देकर और दबाव बनाकर धर्मातरण की जानकारियों लगातार सामने आ रही है। बीते दिनों बस्तर क्षेत्र के पुलिस के आला अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को धर्मातरण के विषय में लिखा गया पत्र प्रदेश में हो रहे धर्मातरण को प्रमाणित करता है। जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धर्मातरण को लेकर कानून का हवाला दिया जाना और कानून के रखवाले द्वारा धर्मातरण को लेकर लिखे गये पत्र को गंभीरता से नही लेना दुर्भाग्यपूर्ण ही नही अपितु संदेहो को जन्म देने वाला है।

परमेश्वर वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में लगातार बड़ रहे धर्मातरण के मामलो में प्रदेश सरकार से गंभीरता बरतने एवं पुलिस के आला अधिकारी द्वारा लिखे गये पत्र को संज्ञान में लेते हुय निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करता है साथ ही प्रदेष में दबावपूर्वक, भ्रम फैलाकर प्रलोभन देकर धर्मातरण की गतिविधियों में रोक लगाने की मांग करता है कि चंगाई सभा को प्रतिबंध किया जाये, सरकारी जमीनो पर अवैध चर्च निर्माण पर रोक लगाई जाये।

इस दौरान दयावंत धर बांधे, लक्ष्मीलता वर्मा, मधु रॉय, मधु राजपूत, हर्ष तिवारी, निशा चौबे, होरिलाल सिन्हा,संजीव तिवारी, बलराम पटेल, चन्द्रपाल साहू, मिन्टू बिसेन, मोंटी साहू, तनु दीवान, योगेश वर्मा, होलूराम साहू, विवेक दीवान, सुरेश निषाद, टिकम पूरी गोस्वामी, सावित्री रजक, गोलू सिन्हा, दुर्जन साहू, मिथलेश सोनकर, दुर्गेश शर्मा सहित युवा मोर्चा के कर्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *