देश दुनिया वॉच

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के कलाकार वीरेन्द्र पटेल पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई; पुलिस अधिकारियों को दी थी धमकी

Share this

कोरबा : स्टार प्लस टीवी चैनल में प्रसारित धारावाहिक “ये रिश्ता क्या कहलाता हैं” में वकील की भूमिका निभा रहे कलाकार वीरेन्द्र पटेल ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी। घटना कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र की है। अब एक्टर और उसका भाई जेल में हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का अपराध दर्ज किया है। वीरेन्द्र कोरबा का रहने वाला है। यहां उसका आना-जाना लगा रहता है। उसने कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में काम किया है। जानकारी के मुताबिक 19 अगस्त की रात थाना कुसमुंडा के ASI रफीक खान, सिपाही अमरनाथ दिवाकर और जितेन्द्र अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान गेवराबस्ती कुसमुंडा से विमल अग्रवाल थाने आया और रिपोर्ट दर्ज कराई कि आदर्शनगर निवासी वीरेन्द्र पटेल और धीरेन्द्र पटेल उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। वे दुकान विवादित है का पोस्टर लगा रहे हैं। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर थाना कुसमुंडा में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। FIR दर्ज होने के कुछ देर बाद वीरेन्द्र और धीरेन्द्र अपने साथियों के साथ थाना कुसमुंडा पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने दोनों को शांत करने की कोशिश की। आरोपियों ने ASI रफीक खान, आरक्षक कृपाशंकर दुबे, अमरनाथ दिवाकर और जितेन्द्र रात्रे के साथ हाथापाई कर दी। आरक्षक अमरनाथ दिवाकर को चोट आई है। आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों को ट्रांसफर करवा देने की धमकी दी और कहा कि हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है। ​​​​​ विरेन्द्र बोलने लगा कि,”मेरी पहचान बड़े-बड़े आदमियों के साथ है, मैं टीवी, फिल्मों में काम करता हूं। मेरा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” जिसके बाद सरकारी काम में रुकावट डालने के आरोप में धारा 186, 332, 353 और धारा 34 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *