कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार इंग्लिस मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित कर आजादी के 75 वें वर्ष में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तारबहार स्थित स्वामी आत्मानंद शेख गफ्फार इंग्लिस मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माला अर्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती डॉली राव ने स्कूल के प्राचार्य, पदाधिकारियों व छात्र-छात्राओं की उपस्थित में ध्वजारोहण किया। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अब्दुल तस्लीम, प्राचार्य उषा चंद्रा, शाला विकास समिति के सदस्य आरएन राव, वेंकट राव, वार्ड पार्षद श्रीमती लक्ष्मी साहू सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
शेख गफ्फार इंग्लिश मीडियम स्कूल मैं छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान

