प्रांतीय वॉच

हम सभी उस महान राजनैतिक पार्टी का हिस्सा है जिसका मूल सिद्धांत सेवा ही संगठन : ओमप्रकाश जोशी

Share this

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयमसेवक अभियान के तहत ज़िला स्तरीय कार्याशाला का आयोजन भाजपा ज़िला कार्यालय बेमेतरा मे संपन्न हुआ। जिसमें प्रभारी के रूप में डॉ अखिलेश दुबे एवं राजीव मार्कण्डेय शामिल हुए। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, ज़िला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ शिवेन्द्र त्रिपाठी, ज़िला भाजपा महामंत्री विकास धर दीवान व नरेंद्र वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल (मोन्टी) साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलता वर्मा, निशा चौबे, विकास घरडे भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में कोरोना से बचने के उपाय देने हेतु देवेंद्र डहरिया, योग शिक्षा के लिए दिलहरन तिवारी ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में प्रत्येक मण्डल से पार्टी से जुड़े एक चिकित्सक,एक महिला, एक युवा, एक महामंत्री एवं आईटी सेल के कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ की घोषणा के बाद यह प्रथम बैठक है जहां चिकिस्ता प्रकोष्ठ से जुड़े सभी डॉक्टरों को यह बताना चाहता हूं कि हम सभी आज उस महान राजनैतिक पार्टी का हिस्सा है जिसका मूल सिद्धांत सेवा ही संगठन है। हम सभी अपने अपने क्षेत्रों में अपने अपने हिसाब से सेवा के कार्य मे लगे ही रहते है परंतु अब हमें सेवा कार्य को करने के लिए भाजपा परिवार का साथ भी मिलेगा। जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि हमारा समाज डॉक्टरों को बड़े ही सम्मान की दृष्टि से देखता है और हमारे शास्त्रों में भी लिखा गया है वैद्यो नारायणो हरी अर्थात हमारे शास्त्र ने डॉक्टरों को प्रभु नारायण की संज्ञा दी है। निश्चित ही आप लोगों के आने से भाजपा के सेवा ही संगठन के कार्यों में तेजी आएगी।

डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी ने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में बताया। डॉ. अखिलेश दुबे ने भी देश में चल रहे करोनाकाल के बारे में बताया और आने वाले तीसरी लहर के लिए सावधानी बरतने के लिए सभी लोगों को जानकारी दी। कोरोना की सामान्य जानकारी देते हुए वक्ता डॉ देवेंद्र डेहरिया ने दी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण योगासन के बारे में डॉ. दिलहरण तिवारी ने योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने और योग क्रियाओं सहित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा ज़िला महामंत्री मधु राय ने किया। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *